उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आईएएस आरके सुधांशु को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में मुख्य सचिव का चार्ज फिलहाल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके सुधांशु को दिया गया है। बताया है कि मुख्य सचिव एसएस संधू के छुट्टी पर जाने के कारण शासन में ऐसा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य सचिव एसएस संधू के बेटे की शादी कार्यक्रम के कारण वह छुट्टी पर चल रहे हैं।इसके अलावा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और आनंद वर्धन भी छुट्टी पर है। इस वजह से सबसे सीनियर अधिकारी आर के सुधांशु को यह महत्वपूर्ण चार्ज दिया गया है।