उत्तराखंड: कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांग रहा है तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुहिम चलाई है।

देखें यह नंबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में सरकारी विभाग में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांग रहा है तो फौरन हेल्पलाइन नंबर-1064 पर कॉल कर इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से करें। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर-9456592300 पर भी भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं।