उत्तराखंड: IMA POP: आज भारतीय सेना को मिलेंगे 355 जांबाज युवा अफसर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड आयोजित हो रही है।

पासिंग आउट परेड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग- इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार बतौर रिव्यूइंग आफिसर पास आउट हो रहे आफिसर कैडेट से सलामी लेंगे। जिसमें आज सुबह 6.43 बजे मार्क्स कॉल के साथ परेड शुरू हुई। इस पासिंग आउट परेड में आज भारतीय सेना को 355 युवा अधिकारी मिलेंगे। वहीं मित्र देशों के 39 कैडेट भी पास आउट होंगे।