उत्तराखंड: आज हुई IMA की पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना का हिस्सा बनें 419 जांबाज, 09 मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी हुए पास आउट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई।

यह रहें मुख्य अतिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परेड में बतौर मुख्य अतिथि श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल लसांथा रोड्रिगो ने शिरकत की। श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया। इस पासिंग आउट परेड में देश की सेना को 419 जांबाज अफसर मिल गए हैं। यह अफसर आईएमए में गहन प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इसके साथ ही हमारे देश के साथ ही 9 मित्र देशों के 32 जेंटल मैन कैडेट भी पास आउट हुए हैं। आईएमए की पासिंग आउट परेड में जेंटलमैन कैडेट ने अपना तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ ली।