April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: सभी जिलों में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, सीएम के आदेश पर हो रही कार्यवाही

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिस पर आगामी चार धाम यात्रा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सत्यापन अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस का सत्यापन अभियान जारी-

यह अभियान लगातार जारी है। पिछले 10 वर्ष से बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में रह रहे व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके सत्यापन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। जिस पर सभी जिलों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।