उत्तराखंड: जरूरी खबर: परीक्षार्थियों की तीसरी सुधार परीक्षा के लिए मांगे आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 2024 में अनुतीर्ण हुए परीक्षार्थियों की दूसरी और 2023 की परीक्षा में अनुतीर्ण हुए परीक्षार्थियों की तीसरी सुधार परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं।

आमंत्रित किए आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षार्थी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में दिशा निर्देश परिषद की वेबसाइट www.ubse.gov.in पर उपलब्ध हैं। कल 14 सितंबर अंतिम तिथि है। सुधार परीक्षा का आयोजन परिषद कर रहा है।