उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश न ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है।
यह विद्यार्थी ले सकते हैं प्रवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश देने के लिए एक और अवसर मिलेगा। इसके लिए एक बार फिर कल 24 और 25 अक्टूबर को समर्थ पोर्टल खुलेगा। जिसके बाद समर्थ एण्ट्रेन्स मॉड्यूल के माध्यम से पंजीकृत छात्र भी प्रवेश ले सकेंगे। बताया गया है कि प्रवेश से वंचित पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों और प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित छा़त्रों को ही दो दिनों (24 व 25 अक्टूबर) तक प्रवेश और शुल्क जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। समर्थ पोर्टल को पंजीकरण के लिए नहीं खोला जा रहा है। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।