उत्तराखंड: जरूरी खबर: UKSSSC की ओर से कल आयोजित होने वाली यह परीक्षा स्थगित, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है।

परीक्षा हुई स्थगित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डेरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा 17 मई को दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में आयोजित होनी थी। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, हाईकोर्ट नैनीताल के महावीर लाल व अन्य मामले में आगामी कार्रवाई पर रोक के चलते यह परीक्षा स्थगित की गई है।