उत्तराखंड: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, अब बिना प्रवेश परीक्षा के पॉलिटेक्निक में मिलेगा सीधा एडमिशन

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के स्कूली छात्रों को तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

सरकार का फैसला

इसके तहत अब प्रदेश के युवाओं के लिए पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन की राह बेहद आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत प्रवेश प्रक्रिया में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य के सरकारी इंटर कॉलेजों को चुनिंदा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से जोड़ा जाएगा।
• ​10वीं पास छात्रों के लिए: इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स के फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए अब छात्रों को कोई एंट्रेंस एग्जाम (प्रवेश परीक्षा) नहीं देना होगा। उन्हें सीधे मैरिट या अंकों के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन का मौका मिलेगा। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
• ​12वीं पास छात्रों के लिए: उत्तराखंड बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) करने वाले छात्रों के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किया है। ये छात्र अब पॉलिटेक्निक के सेकेंड ईयर में सीधे एडमिशन ले सकेंगे, जिससे उनके समय की बचत होगी और वे जल्द तकनीकी योग्यता हासिल कर सकेंगे।