उत्तराखंड: उत्तराखंड में घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। शासन ने गैस कनेक्शनों की e-KYC कराने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है।
आगे बढ़ी तिथि
जानकारी के अनुसार जो आगे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया है। समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी न करने पर उपभोक्ताओं की घरेलू गैस आपूर्ति रोकी जा सकती है, जिसके बाद उन्हें महंगे व्यावसायिक (कमर्शियल) दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है।
इन 3 तरीकों से पूरी करें e-KYC प्रक्रिया
• गैस एजेंसी पर: सीधे अपनी संबंधित एलपीजी वितरक एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं।
• डिलीवरी के समय: घर पर गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले कर्मचारी के पास मौजूद बायोमेट्रिक डिवाइस और मोबाइल ऐप के माध्यम से तुरंत कराएं।
• खुद मोबाइल ऐप से: संबंधित तेल विपणन कंपनी (जैसे IndianOil, HP, Bharat Gas) के आधिकारिक मोबाइल ऐप का उपयोग करके घर बैठे ई-केवाईसी पूरी करें।