उत्तराखंड: युवाओं के लिए जरूरी अपडेट: UKSSSC ने रद्द किया फोटो कॉपी ऑपरेटर का पद, जानें वजह

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के अंतर्गत विज्ञापित ‘फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर’ के पद को निरस्त कर दिया है।

पत्र जारी

इस संबंध में आयोग के सचिव एसएस डुंगरियाल द्वारा शुद्धि-पत्र जारी किया गया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या: 74/उ0अ0से0च0आ0/2025 दिनांक 03.12.2025 के माध्यम से समूह-‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 57 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें डॉ. आर.एस. टोलिया प्रशासन अकादमी, नैनीताल के लिए फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर (पद कोड: 818/361/74/2025) का 01 पद भी शामिल था।

निरस्तीकरण की वजह

संयुक्त निदेशक, डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा 25 अगस्त 2026 को भेजे गए अनुरोध पत्र के आधार पर इस पद को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उक्त विज्ञापन (दिनांक 03.12.2025) के अन्य सभी शेष प्रावधान और पद पूर्ववत (यथावत्) रहेंगे।