उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से जरूरी अपडेट, इन अभ्यर्थियों की अंतिम औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों के अन्तर्गत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुन्सरिम, रीडर, कार्यालय सहायक-तृतीय, सहायक समीक्षा अधिकारी, फोरमैन परिसम्पति, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पदों की दिनांक 31-12-2023 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई।

देखें वेबसाइट

उक्त लिखित परीक्षा के आधार स्नातक स्तरीय पदों के अन्तर्गत अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के विज्ञापित पदों के अन्तर्गत दिव्यांग श्रेणी के अवशेष पदों पर चयन किए जाने के संबंध में ना० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड में रिट याचिका
संख्या-471/2025 मुकेश व अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में मा० उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 13-05-2025 को पारित आदेश के अनुपालन में स्नातक स्तरीय परीक्षा के अन्तर्गत अवशेष एवं दिव्यांग श्रेणी के पदों के सापेक्ष 1.5 गुना अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोंग की वेबसाइट पर दिनांक 14-07-2025 को जारी की गई, जिसके अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा दिनांक 21-07-2025 को आयोग में की गई। अवगत कराया है कि उक्त परीक्षा के संबंध में ही मा० उच्च न्यायालय में एक अन्य योजित याचिका संख्या-2345/2025 चन्द्रशेखर बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में दिनांक 09-01-2020 को पारित आदेश के क्रम में अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा दिनांक 19-01-2026 को आयोग कार्यालय में की गई। उक्त पदों की लिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा तथा अभिलेख सन्निरीक्षा के समय अभ्यर्थियों के द्वारा विभागवार दी गई वरीयता के आधार पर श्रेष्ठताक्रम में अवशेष पदों के सापेक्ष अर्ह अभ्यर्थियों की अंतिम औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रकाशित की जा रही है।