उत्तराखंड: राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी को लेकर जरूरी अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी को लेकर जरूरी अपडेट सामने आया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी। लेकिन अब इसके बाद भी ई-केवाईसी कराई जा सकेगी। अंतिम तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि सभी राशन कार्डधारकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। कहा कि 15 दिसंबर तक भी कई उपभोक्ता अभी भी ई-केवाईसी नहीं करा सके। इसे देखते हुए अभी ई-केवाईसी प्रक्रिया बंद नहीं की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार उत्तराखंड में कुल 60 लाख 70 हजार राशन कार्ड यूनिटों में से 48 लाख यूनिटों की ई-केवाईसी हो चुकी है।