उत्तराखंड: राफ्टिंग को लेकर जरूरी अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में ऋषिकेश में गंगा का जल स्तर भी बढ़ा हुआ होने के कारण राफ्टिंग शुरू करने की तिथि पर फैसला नहीं हो पाया।

सितंबर में हो सकती है शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में गंगा का जल स्तर 338.16 मीटर है। ऐसे में तय किया गया कि जल स्तर 337.50 मीटर पर आने पर तकनीकी समिति निरीक्षण करेगी। समिति में आईटीबीपी, वन विभाग, पर्यटन विभाग आदि के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। उसके बाद दोबारा राफ्टिंग शुरू कराने की तारीख तय की जाएगी। दरअसल चौबीस जून को गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। सितंबर में राफ्टिंग फिर से शुरू होती है। राफ्टिंग कब शुरू कराई जाए यह गंगा के जल स्तर पर निर्भर करता है। पिछले साल 23 सितंबर से राफ्टिंग शुरू हुई थी।