उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर जरूरी अपडेट, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, नहीं बढ़ेगा किराया

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा कुछ महीनों में शुरू होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

चारधाम यात्रा का नहीं बढ़ेगा किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार राहत भरी खबर है।  संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने यात्रा किराए में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया है। बीते दिनों गुरुवार को समिति से जुड़ी दस परिवहन कंपनियों की बैठक हुई। जिसमें यह सहमति बनी। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज ने कहा कि इस बार संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा किराया नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। यात्रा पर आने वाले 70%से अधिक यात्री बसों से यात्रा करते है। 10 परिवहन कंपनियों की 2200 बसें यात्रा में संचालित होती है। चारधाम यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना समिति का उद्देश्य है।