उत्तराखंड: इतने मार्च से गैरसेंण में आयोजित होगा उत्तराखंड का विधानसभा 2026 बजट सत्र,‌ सीएम पेश करेंगे बजट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का विधानसभा 2026 बजट सत्र मार्च में आयोजित होने वाला है। जो 9 मार्च से 13 मार्च तक गैरसेंण में आयोजित होगा।

मार्च में होगा विधानसभा 2026 बजट सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार, उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आगामी 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा। जिसमें बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का अभिभाषण होगा।‌ रिपोर्ट्स के मुताबिक नौ मार्च से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब पहले ही दिन नौ मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट पेश होगा। पूर्व में 11 मार्च को बजट पेश करने की तिथि तय की गई थी। हालांकि सत्र के संशोधित कार्यक्रम के संबंध में विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति अंतिम निर्णय लेगी।