उत्तराखंड: त्योहारी सीजन के‌ दृष्टिगत देहरादून के इस बाजार समेत व्यस्त बाजारों में वाहनों की एंट्री बैन, डीएम ने जारी किए नए आदेश

​उत्तराखंड: आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

प्रशासन के कड़े कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर शहर के प्रमुख और व्यस्त बाजारों, विशेषकर पलटन बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
​
​नए यातायात नियम और समय-सारणी

• ​वाहन प्रवेश प्रतिबंधित: त्योहारी सीजन के दौरान पलटन बाजार समेत अन्य व्यस्त बाजारों में सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
• ​लोडिंग-अनलोडिंग का समय: व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वे बाजारों में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य या तो सुबह 11:00 बजे से पहले करें या फिर शाम 7:00 बजे के बाद ही करें। एडीएम ने व्यापारियों से इस व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
​