उत्तराखंड: महंगाई की मार झेल रही ‘इंदिरा अम्मा कैंटीन’, 30 रुपये वाली थाली इतने रुपये होने के आसार, शासन को भेजा प्रस्ताव

उत्तराखंड: उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ‘इंदिरा अम्मा भोजनालय’ योजना इन दिनों गंभीर संकट से जूझ रही है। बढ़ती महंगाई के चलते कैंटीन संचालकों ने थाली की कीमतें बढ़ाने की मांग की है।

भेजा गया प्रस्ताव

जिसके तहत थाली का दाम 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2015 में शुरू हुई इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबों को सस्ता भोजन और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना था। वर्तमान में, 30 रुपये की थाली पर सरकार 10 रुपये की सब्सिडी देती है, जिससे यह आम लोगों को 20 रुपये में मिलती है। हालांकि, खाद्यान्न, ईंधन और सब्जियों की बढ़ती कीमतों के कारण अब पुराने दरों पर भोजन उपलब्ध कराना संचालकों के लिए मुश्किल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 42 खुली कैंटीनों में से अब 19 बंद हो चुकी हैं। देहरादून में ही 10 में से 5 कैंटीन पर ताले लटके हुए हैं। शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।