उत्तराखंड: IPS अधिकारी अमित सिन्हा ने विशेष प्रमुख सचिव खेल की संभाली जिम्मेदारी, बताई क्या होगी प्राथमिकता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के आईपीएस अधिकारी अमित सिन्हा ने कुछ दिनों पहले विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का पदभार ग्रहण किया है।

ग्रहण किया पदभार

अमित सिन्हा पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का कौशल निखारकर उनको राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना उनका मकसद रहेगा। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उत्तराखंड के युवाओं के लिए उत्तराखंड के खेलों के स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।