उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन एक खास पहल के तहत प्रदेश के रेशम बुनकरों को भ्रमण पर भेजेगी।
दी यह जानकारी
यह भ्रमण चार राज्यों में अध्ययन के लिए होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका उद्देश्य बुनकरों को आधुनिक तकनीक, नवीन डिज़ाइन और उन्नत रेशम उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। इस संबंध में कुछ दिनों पहले सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी। बताया कि अध्ययन भ्रमण से बुनकरों की कार्यकुशलता और दक्षता में वृद्धि होगी और वे अन्य राज्यों की श्रेष्ठ तकनीकों को उत्तराखंड में लागू कर सकेंगे।