उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्था ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) जयडे हैकेट ने शुक्रवार को मुलाकात की।
की यह चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड में बंजी जंपिंग समेत अन्य साहसिक गतिविधियों से संबंधित प्रोजेक्ट संचालित करने की इच्छुकता बताई। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख संस्था के मुख्य परिचालन अधिकारी जयडे हैकेट ने यह प्रस्ताव रखा। साथ ही बंजी जंपिंग प्रोजेक्ट के साथ ही राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।
दिया यह आश्वासन
वहीं मुख्यमंत्री ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कहा कि इससे राज्य को एडवेंचर टूरिज्म का अंतरराष्ट्रीय हब बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।