उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अधिकारी वर्ग (2)तथा सहायक विकास अधिकारी के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की हैं।

देखें वेबसाइट
जिसमे 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 16 अप्रैल से शुरू होगी। 16 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 16 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।