उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें बीते कल शनिवार से केदारनाथ धाम में नित्य आरती और नियमित पूजाओं का विधिवत शुभारंभ हो गया है।
भुकुंट भैरव मंदिर के कपाट खुले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मंगल कार्य भुकुंट भैरव मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही संपन्न हुआ।
शनिवार दोपहर को केदारनाथ धाम के पुजारी टी. गंगाधर लिंग, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा के पदाधिकारी गाजे-बाजे के साथ भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में विशेष हवन, यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद भुकुंट भैरव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा केदारपुरी क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही अब शनिवार शाम से ही मंदिर में नियमित आरती और भोग का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा।
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में नित्य आरती और पूजाओं का हुआ शंखनाद, खुले भुकुंट भैरव मंदिर के कपाट