उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने जा रही है। इसी केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
दिए यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेली सेवाओं के लिए किराया निर्धारण की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) द्वारा आमंत्रित किए गए टेंडरों में आठ कंपनियों के प्रस्ताव सही पाए गए हैं। माना जा रहा है कि आज मंगलवार तक किराए की दरों पर अंतिम मुहर लग जाएगी और बुकिंग प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आशीष चौहान ने पुष्टि की है कि चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंगलवार को सभी दरों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है।
3 साल बाद तय हो रही हैं नई दरें
रिपोर्ट्स के मुताबिक नियमों के मुताबिक, यूकाडा हर तीन साल में हेली सेवाओं का किराया निर्धारित करता है। पिछली बार वर्ष 2022 में दरें तय की गई थीं, जो 2025 के पहले चरण तक प्रभावी रहीं।
• प्रमुख हेलीपैड: केदारनाथ के लिए सेवाएं सिरसी, गुप्तकाशी और फाटा स्थित नौ हेलीपैड से संचालित होती हैं।
• किराया संरचना: इन तीनों स्थानों से दूरी और लॉजिस्टिक्स के आधार पर किराया अलग-अलग तय किया जाता है।