उत्तराखंड: जानें प्रदेश में किस माह निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा, शहीदों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी अक्टूबर माह में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।

अक्टूबर में आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियां चल रही है। जिसकी कुछ दिनों पहले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा की। जिसमें उन्होंने बताया कि पांच अक्टूबर को लैंसडाउन में शहीद सम्मान यात्रा शुरू होगी। इसमें शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।