आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 04 सितंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहना होगा और किसी भी प्रकार के अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखें। किसी व्यक्ति या बैंक से लोन लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार के मामले में पुराने दोस्त का सहयोग मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में आपको ज्यादा व्यस्त रहना पड़ सकता है। अत्यधिक काम होने के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इस दौरान सावधानी जरूर बरतें क्योंकि, पैर में छोटी-मोटी चोट लगने का भय बना हुआ है। वहीं, कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिल सकता है और सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है और आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। लेकिन सामाजिक कार्यों सें जुड़े लोगों को किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, परिवार में संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा और ननिहाल पक्ष से प्रेम व विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मित्रों और अन्य सहकर्मियों की भावनाओं को समझना होगा। उनका ख्याल करके कोई भी फैसला लेना ज्यादा बेहतर होगा और आपको संतोष महसूस होगा। कुछ मामलों में आप अपने आसपास के लोगों की सलाह भी ले सकते हैं, जो आपके काम आएगी। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि, इस समय आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान आपको संयम बनाए रखना होगा और कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अचानक कोई नया बदलाव भी आ सकता है। धन लाभ होगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। धन में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक आए कुछ बदलावों और नए कामों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपको किसी भी नए काम में सारे पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना होगा। सोच-समझकर फैसले लेने से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे, जिसके चलते आपकी सराहना भी की जाएगी। वहीं, बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है और दिन के दूसरे भाग में दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपका मन पूरा समय प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में सभी आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। लेकिन आर्थिक मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यवसाय के क्षेत्र में कामकाज में व्यस्त रहेंगे और आपके रुके हुए सारे काम पूर्ण हो सकते हैं। किसी नए कार्य में निवेश करने से भी आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है और ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक मामलों में आपको सीमित और आवश्यकता के अनुसार ही धन लगाना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। व्यापार के मामले में किसी यात्रा से सुखद परिणाम मिल सकते हैं। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बात बनेगी। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपको मनोबल में भी वृद्धि होगी। वहीं, अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था तो वह अब दूर हो सकता है। इसी के चलते मानसिक तनाव कम होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।