आज 22 जनवरी 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन आर्थिक रूप से मिलाजुला रहने वाला होगा। दिन में लाभ के मौके तो मिलेंगे ही साथ में आपके खर्चों में भी इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में बढ़िया लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां अब खत्म होगी और जीवनसाथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। किसी तरह के शुभ काम में आज शामिल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के दम पर कठिन काम को भी आसानी के साथ पूरा करने में आपको कामयाबी मिलेगी। जो लोग कारोबार से संबंधित है और नए तरह के काम को करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। इसके अलावा जो लोग नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनके लिए आज कुछ अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको हर एक काम में अच्छी सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है जिसके कारण आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। व्यापार में आज कोई अधूरा काम पूरा होने से आपके मुनाफे में कई गुने की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आज के दिन आपको मानसिक तनाव और उलझनों का सामना करना होगा।
आर्थिक मामलों में आपको कुछ अनचाहे खर्चों का भी सामना भी करना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी संग किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है ऐसे में आपको मिल बैठकर मसले को हल करना होगा। संतान को लेकर आज मन में चिंता बनी रहेगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। दिन कामयाबी से भरा हुआ होगा। दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद आपको मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं उनको यह अवसर मिल सकता है। नई नौकरी मिल सकती है, लेकिन अति उत्साह में किसी भी काम को करने जल्दबाजी न दिखाएं। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। आपको दोस्तों और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। किसी तरह की धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। आज के दिन आपको अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा। वहीं आज आपको कुछ नया करने और सीखने का अनुभव आपको प्राप्त करना होगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में आपके लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का कहीं कोई धन फंसा हुआ था वह वापस मिल सकता है। सेहत के मामलों में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जो लोग उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आज के दिन आपको किसी को धन उधार देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन सुख-साधनों में धन खर्च करने के लिए रहेगा। आज आपको कार्यो में अच्छी सफलता हासिल होगी। नौकरी में सहयोगियों का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा और उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। नई नौकरी की तलाश आपकी पूरी होगी जहां पर आपको अच्छा पद और प्रमोशन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में ससुराल पक्ष की तरफ आपको सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। दिन साहस और उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपको भरपूर मौके मिलेंगे जिससे आपको काफी कुछ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं आज के दिन उनको कहीं से नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चों से भरा हुआ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा था आज उनको इसमें कामयाबी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दिन अच्छा और अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आपको अच्छी कमाई के अवसरों में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दोस्तों और सगे संबंधियों का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको आज अपने अनुभवों से अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कमाई में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविआओं की प्राप्ति का दिन होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी नई योजना पर आज काम करने के लिए दिन अच्छा नहीं होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन अच्छा और सामान्य रहेगा। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा।भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि में सक्रिय है उनको आज को अच्छी डील हासिल हो सकती है। धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। छोटी दूरी की यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।