उत्तराखंड: इस विधानसभा क्षेत्र में हैं सबसे अधिक मतदाता, जानें मतदान से जुड़ी सभी जानकारी

उत्तराखंड में 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिये वोट डालें जाएंगे । इस बीच सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव के प्रचार- प्रसार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । अब देखना ये है कि राष्ट्रीय नेता अपने चुनाव प्रचार से जनता को कितना प्रभावित कर पाते हैं । ये तो मतदान के बाद ही पता चलेगा ।

जानें किसे मिलेगी कितनी सीट

सर्वे के अनुसार पता चला है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है । उत्तराखंड में कुल 70 सीटें हैं  ।  जिसमें -43% बीजेपी को , कांग्रेस को  41% और  आप को  13% और अन्य पार्टी को  3% सीट मिल सकती है ।

कुल मतदाता 81 लाख 72 हजार 173 है

बता दें कि इस वर्ष 2022 में  विधानसभा चुनाव  के लिए राज्य के कुल मतदाता 81 लाख 72 हजार 173 है । जिनमें राज्य में कुल महिला मतदाता 39 लाख 32 हजार 995 है ।   जबकि राज्य में कुल पुरुष मतदाता 42 लाख 38 हजार 880 है ।

24 मतदान केंद्रों को सेट किया गया है

इसके अलावा राज्य में बर्फबारी के कारण 24 मतदान केंद्रों को सेट किया गया है वहीँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया  कि उत्तरकाशी से एक, चमोली से 8, पिथौरागढ़ से 14 मतदान केंद्र सिफ्ट किए जाएंगे  ।

कुल सर्विस मतदाता

बता दें कि  राज्य में कुल सर्विस मतदाता 94 हजार 471 है| वहीं राज्य में महिला सर्विस मतदाता 2602 है| जबकि पुरुष सर्विस मतदाता 91 हजार 869 है|

कुल बूथ

राज्य में कुल मतदान के लिए 11 हजार 697 बूथ  है जबकि मॉडल पोलिंग बूथ 156 है  । जबकि 101 सखी पोलिंग बूथ है ।

सबसे अधिक वोटर इस जिले में

जानकारी के अनुसार  राज्य में सबसे ज्यादा वोटर हरिद्वार में हैं । हरिद्वार के खानपुर विधानसभा सीट पर नगला इमरती पोलिंग बूथ पर 1240 वोटर और उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट में गढ़ी नेगी पोलिंग बूथ पर 1240 वोटर है ।

सबसे कम वोटर

वहीं राज्य में सबसे कम वोटर पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में ढिकाला बूथ में  केवल 14 वोटर है ।