उत्तराखंड कोविड अपडेट : आज मिले 1500 से अधिक नये संक्रमित

उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  शनिवार को , कोरोना के कुल 1560
नए मामलें दर्ज किये गये । अब राज्य में  सक्रिय मामलों की संख्या 3254 हो गयी है । अब तक कोरोना से 7423 लोगों की मौत हो गयी है । आज तीन लोगो की मौत भी हुई  ।

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

अब राज्य में कोरोना का आंकड़ा 349472 हो गया है । जिनमें 332173 मरीज स्वस्थ्य हो गए है । आज 270 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए । 

जिलों में आये इतने केस

देहरादून 537, हरिद्वार 303,  नैनीताल 404,  पौड़ी 24,   अल्मोड़ा 52,  चमोली 8, बागेश्वर 13,  चंपावत 46, उधम सिंह नगर 37, टिहरी 28, पिथौरागढ़ 82, रुद्रप्रयाग 6,  उत्तरकाशी में 20 नये संक्रमित मिले है ।