उत्तराखंड: उत्तराखंड बॉक्सिंग के कोच बने कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी प्रकाश शर्मा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के क्वालिफाइड बॉक्सिंग कोच के पद पर कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत कर्मचारी प्रकाश शर्मा को नियुक्त किया गया है। शीशमहल निवासी प्रकाश स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स , पटियाला से बॉक्सिंग खेल में कोचिंग का डिप्लोमा प्राप्त कर परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।

बॉक्सिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं प्रकाश शर्मा

प्रकाश ने बताया कि टेस्ट पास करने के बाद पटियाला से एक वर्षीय बॉक्सिंग में कोचिंग का प्रशिक्षण भी उन्होंने प्राप्त किया है। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। प्रकाश उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन में रेफरी व निर्णायक होने के साथ-साथ बॉक्सिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी है।

खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

उनकी इस उपलब्धि में उत्तराखंड बॉक्सिंग के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, उत्तराखंड बॉक्सिंग के टेक्निकल एडवाइजर डीपी भट्ट, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, अंतराष्ट्रीय कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट, भारतीय महिला बॉक्सिंग पूर्व चीफ कोच भास्कर भट्ट, उत्तराखंड बॉक्सिंग के कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, अंतरास्ट्रीय रेफरी व जज संजीव पौरी, जोगेंद्र सौंन, आरओसी चैयरमेन जोगेंद्र बोरा, डॉ. भुवन तिवारी, ललित मोहन कुंवर, पुष्पा दरमवाल, विमला रावत और वेंडी स्कूल के एमडी डॉ. विकल बवाड़ी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।