उत्तराखंड के रमेश भट्ट ने समस्त देवभूमि का नाम रौशन कर दिया है। रमेश भट्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं। रमेश भट्ट मूल रूप से चंपावत के बलातड़ी के रहने वाले हैं।
रमेश भट्ट को ताइवान में किया सम्मानित-
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रमेश को ताइवान में शोध करने पर 27 लाख रुपए मिले हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डीएसबी से एमएससी की डिग्री प्राप्त करने वाले रमेश भट्ट को ताइवान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से प्रतिष्ठित अकादमिक शोध पुरस्कार मिला है। उनकी इस उपलब्धि से उनके क्षेत्र में खुशी की लहर है।