उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर में शहीद हुए लाल दीपेंद्र को आज सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के लाल दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में शहीद हो गये। आज रविवार को सैन्य सम्मान के साथ नयागांव श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

आज होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना के अधिकारियों के अनुसार, हवलदार दीपेंद्र सीमा पर गश्त से लौट रहे थे, इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया।

सीएम ने जताया दुख

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जवान के बलिदान पर दुख व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा ‘मां भारती की सेवा करते हुए जम्मू कश्मीर के तंगधार में 17 गढ़वाल रेजीमेंट में तैनात हवलदार दीपेंद्र कंडारी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।’