उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद हुए देवभूमि के लाल सते सिंह को नम आंखो से दी अंतिम विदाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सते सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए थे।

दी अंतिम विदाई

आज गढ़वाल राइफल के हवलदार सते सिंह बिष्ट के बलिदान पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। आज रविवार सुबह एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी से बलिदानी का पार्थिव शरीर उनके निवास कोटी अठुरवाला लाया गया।
जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने बलिदानी की अंतिम यात्रा पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

क्षेत्र में शोक की लहर

अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे। जो जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में शुक्रवार को पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए।