उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोट ब्लाक में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
गुलदार का आतंक
वहीं यहां बालमणा गांव के पास गुलदार ने राजमिस्त्री को अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार जामला ग्रामसभा के चिवालु गांव के 48 वर्षीय राजमिस्त्री प्रकाश लाल बालमणा में जिला पंचायत पौड़ी के विकास कार्य के तहत इंटरलाक टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। जो सोमवार शाम करीब 5:30 बजे वह पैदल घर को रवाना हुआ था। देर रात तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की गई। मंगलवार सुबह बालमणा के करीब 300 मीटर दूर उसका क्षत विक्षत शव मिला। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। शाम को गुलदार को अंतिम विकल्प के रूप में मारने का आदेश जारी होने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।