उत्तराखंड: यहां आतंक का पर्याय बना गुलदार, दहशत में लोग, 08 दिसंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। साथ ही गुलदार के हमलों की घटनाएं भी बढ़ी है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास कैमरा ट्रैप लगाने और पिंजरे स्थापित करने की प्रक्रिया तेज

जिसके दृष्टिगत यहां क्षेत्र में डर व तनाव का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर हालात को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पौड़ी और कोट विकासखंड के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों को 5 से 8 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने वन विभाग और पुलिस को प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिनके तहत बच्चों और बुजुर्गों को अकेले घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। जिसमें गुलदार के हमले के बाद विकासखंड पौड़ी के कई आंगनबाड़ी केंद्रों कौडला, कफलना, बाड़ा, सिरोली, पिसोली, डोभा और वजली में छुट्टी घोषित की गई है। देवार 1, देवार, उडडा, बुरांसी, देवल (चमना), काण्डा और नवन आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 5 से 8 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है।