उत्तराखंड: यहां घर के पास चारापत्ती काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक वन्य जीवों का आतंक बढ़ने लगा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है। अब एक मामला कोटद्वार से सामने आया है।

महिला की मौत

यहां प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्रामसभा अमलेशा के तोकग्राम डाल्यूंगाज में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ही है। ग्रामसभा अमलेशा के तोकग्राम डाल्यूंगाज निवासी उर्मिला देवी (60 वर्ष) पत्नी राजेंद्र सिंह अपनी बहू प्रिया के साथ घर के पास ही मवेशियों के लिए चारापत्ती काट रही थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उनपर हमला कर दिया और और घसीटता हुआ घटनास्थल से करीब पचास मीटर दूर ऊपर वाले खेत मे ले गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पंहुची, तो उनकी खोजबीन की गई। तभी महिला की बहू ने देखा कि कुछ दूर पर उनकी सास पड़ी हुई थी व समीप ही बाघ बैठा हुआ था। जिस पर उन्होंने शोर मचाया।

बाघ होने की पुष्टि नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दूर पर उनकी सास पड़ी हुई थी व समीप ही बाघ बैठा हुआ था। जिसके बाद बाघ जंगल की ओर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट वन प्रभाग की पलेन रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को घटनास्थल से उठा कर घर ले आए। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी तरूण एस. ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार किसी बड़े जानवर को देखा गया है। लेकिन, वह गुलदार है अथवा बाघ, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।