अल्मोड़ा: द्वाराहाट: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) की खिलाड़ी पूर्णिमा उपाध्याय का चयन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में इस वर्ष के अंत में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
दी शुभकामनाएं
जानकारी के अनुसार पूर्णिमा ने दो दिन पूर्व बागेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द्वाराहाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पूर्णिमा उपाध्याय और सुशीला ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्नेहा उपाध्याय और दीपशिखा मठपाल ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक जीता। पूर्णिमा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीडी मिश्रा, प्रधानाचार्य सोनिका नेगी सहित समस्त शिक्षक वर्ग एवं स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।