अल्मोड़ा: जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में, 13 अक्टूबर 2026 को कोतवाली सोमेश्वर के प्रभारी निरीक्षक श्री मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कोसी बाजार क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 72 पाउच देसी मसालेदार अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने अभियुक्त आशुतोष कनवाल, पुत्र शेर सिंह कनवाल व निवासीग्राम कुज्याड़ी, तहसील व जिला अल्मोड़ा के खिलाफ कोतवाली सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।