जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग ने आज गुरुवार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बुधवार को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यहां कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश का भी पूर्वानुमान है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी बारिश होगी। राज्य के बाकी हिस्सों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का अनुमान है। पूरे राज्य में आज येलो अलर्ट जारी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।