हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आज 28 जनवरी को सशक्त भू कानून, मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकलेगी।
बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे लोग
मिली जानकारी के अनुसार बताया कि इसमें सौ से अधिक संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। साथ ही बताया गया कि हल्द्वानी में आज 28 जनवरी को सुबह दस बजे सभी लोग बुद्ध पार्क में एकत्रित होकर मूल निवास और सशक्त भू-कानून के लिए महारैली निकाली जाएगी। हल्द्वानी की रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।