March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से कई वरिष्ठ विधायक नाराज, रूठों को मनाने में जुटी भाजपा

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद से नई चर्चित नाम रेस में थे। जिसमें इन्ही लोगो में से एक को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा हो रही थी। जिसके बाद शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। जिसके बाद आज शाम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने से पार्टी के कुछ वरिष्ठ विधायकों में नाराजगी है।

रूठों को मनाने में लगी भाजपा-

जिसके बाद भाजपा उन्हें मनाने में जुट गई है। आज मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले ही कई नेता नाराज चल रहे है। जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत अन्य नेता रूठों को मनाने की कोशिशों में लगे हैं।

आवास में जाकर मुलाकात कर मनाने की कोशिश में जुटे मंत्री-

जिसमें सतपाल महाराज से पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य उनसे मिलने उनके आवास गए। सतपाल महाराज ने मीडिया से भी बात नहीं की। वही डा हरक सिंह रावत से धन सिंह रावत से मुलाकात की। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक से अपनी पीड़ा बंया की। जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नैनीताल से सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुफाल से मुलाकात कर उन्हें मनाने की कोशिश की।