उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित गुमानीवाला में देहरादून जिले की पहली मार्शल आर्टस खेलों की एकेडमी खोली गई है।
एकेडमी का शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मुख्य मीडिया कोआर्डिनेटर हरीश कोठारी एवं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद ने एकेडमी का शुभारंभ किया। इस मौके पर उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर सम्मानित भी किया गया। महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में पारंगत करने के उद्देश्य से यह एकेडमी खोली गई है।