नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में तीन दिवसीय नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिटरेचर फेस्टिवल का पहला संस्करण 25 अप्रैल से होगा। इस फेस्टिवल का उद्घाटन प्रसिद्ध होल्यार प्रभात गंगोला की कुमाऊं होली से किया जाएगा। जो माउंटेन मैजिक चारखेत में होगा जिसमें 50 से अधिक लेखक, सिनेमा और कला क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। बताया कि इसमें पौराणिक कथाओं, फिल्म, पाक कला, संगीत, कानून और अन्य क्षेत्रों से व्यक्तियों की कहानियों के जरिए साहित्य संग्रह को समृद्ध बनाना है। तीन दिवसीय नि:शुल्क फेस्टिवल में हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में सत्र होंगे।