उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर, नैनीताल में जापानी और जर्मन भाषा का मुफ़्त प्रशिक्षण शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन

नैनीताल: विदेश में करियर बनाने की चाह रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जी हां ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल युवाओं के लिए 6 से 8 महीने का जापानी और जर्मन भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान सरकार की ओर से मुफ्त भोजन और रहने (आवासीय) की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, प्रशिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट और प्रशिक्षण ऋण (Loan) के ब्याज पर 75 प्रतिशत का अनुदान भी मिलेगा।

जानें कौन कर सकता है आवेदन

•  ​जर्मनी (नर्सिंग पद):
◦ ​योग्यता: GNM या B.Sc Nursing पास (पुरुष एवं महिला)
◦ ​आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष
•  ​जापान (असिस्टेंट एल्डरली केयर गिवर):
◦ ​योग्यता: 12वीं (इंटरमीडिएट) के साथ GDA या ANM पास (केवल महिला अभ्यर्थी)
◦ ​आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष

कैसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी और सहायता के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 05942-236087, मोबाइल नंबर 9012013291 / 7906023366 या टोल-फ्री नंबर 18008902414 पर संपर्क कर सकते हैं।