हल्द्वानी में 20 सितंबर को सजेगा हुनर का मंच, राष्ट्रीय स्तर की सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

हल्द्वानी: उत्तराखंड के प्रतिभावान युवाओं और बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। यहां पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से 20 सितंबर को राष्ट्रीय स्तरीय सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।

ऑडिशन का आयोजन

जानकारी के अनुसार यह ऑडिशन गौरापड़ाव स्थित ‘द बेस न्यू स्कूल’ में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे। इस संबंध में संस्था की अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तराखंड से बच्चे, युवा और अन्य प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। जिसमें
• ​मॉडलिंग व फैशन: मिस उत्तराखंड, किड्स मॉडलिंग शो
• ​सिंगिंग: वॉइस ऑफ उत्तराखंड, लिटिल चैंप
• ​डांसिंग: इंडियाज बेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, डुएट डांस ‘जोड़ी नंबर-1’
• ​स्पेशल केटेगिरी: सुपर स्टार बहू