उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी के साथ पंहुचे है।
किया गया भव्य स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके देहरादून आने पर एयरपोर्ट पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डाॅ रामगुलाम यहां अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। जिसमें वह उत्तराखंड के कई स्थानों का भ्रमण करेंगे। मॉरीशस के पीएम डा. रामगुलाम शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे नरेंद्रनगर स्थित पांच सितारा आनंदा होटल पहुंचे। जहां डीएम नितिका खंडेलवाल व एसएसपी आयुष अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचीं स्थानीय महिलाओं ने तिलक लगाकर पारंपरिक रूप से उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उनके दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन व संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई थी।