उत्तराखंड: बीसवीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते नाै पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय में बीसवीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 से 30 जून के बीच देहरादून स्थित हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में 20 वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें देश भर से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्तराखंड के स्पीड और फिगर स्केटिंग के 23 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में नाै पदक जीते। इन पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आइस रिंक के दोबारा शुरू होने के बाद अब आइस गेम्स में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

रहें उपस्थित

इस मौके पर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली, कोषाध्यक्ष ज्योति गैरोला, तकनीकी सचिव रूपा सिंह, मैनेजर नागेन्द्र सिंह नेगी, यशवंत सिंह और सुखवीर रावत के साथ कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।