उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड बोर्ड में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी।
आवेदन अक्टूबर तक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन छात्रों को आगे उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन के रूप में केद्रीय छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए उत्तराखंड बोर्ड के टाॅप 20 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। उत्तराखंड बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग के टाॅप अंक लाने वाले 20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए योग्य पाए गए है। जिनकी संख्या 17693 है। इसमें विज्ञान वर्ग के 8578, वाणिज्य वर्ग के 915 व कला वर्ग में 8200 छात्र-छात्राएं योग्य पाए गए हैं। इसके लिए 31 अक्टूबर तक शिक्षा मंत्रालय की ओर से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन के बाद मंत्रालय की ओर से स्नातक की तीन साल की पढ़ाई के लिए 36 हजार रुपये व परास्नातक की पढ़ाई के लिए 40 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पांच साल तक छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए हर साल नवीनीकरण कराना जरूरी है।