उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में देश दुनिया में ख्याति है। देश दुनिया से लोग कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को आते है।
ग्राम जहदा में बन रहा मिनी कैंची धाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब देवभूमि उत्तराखंड के कैंची धाम की तर्ज पर महाराजगंज के सिसवा क्षेत्र के ग्राम जहदा में मिनी कैंची धाम निर्माण किया जा रहा है। इस मंदिर में भक्त हनुमान जी के साथ बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विगत 15 जून को मंदिर की आधारशिला रख निर्माण कार्य शुरू हुआ। बताया है कि मंदिर निर्माण का कार्य वर्ष 2026 के जनवरी माह तक पूरा हो जाएगा। वर्ष 2026 के प्रारंभ में प्राण प्रतिष्ठा होगी और बाबा के भक्त दर्शन कर सकेंगे।