उत्तराखंड: उत्तराखंड में सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से आयोजित राज्य के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘मिस उत्तराखंड-2026’ का फर्स्ट लुक शुक्रवार को देहरादून स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में भव्य रूप से रिवील किया गया।
अगस्त में होगा फिनाले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास मौके पर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से चुनी गईं 35 फाइनलिस्ट्स ने पहली बार एक साथ मंच पर उतरकर मीडिया के समक्ष अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार परिचय दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर्स दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रदेशभर से मिलीं उत्कृष्ट प्रतिभाओं में से इन 35 प्रतिभागियों का कड़े चयन प्रक्रिया के बाद चयन किया गया है। बताया कि अगस्त माह में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में सभी 35 फाइनलिस्ट्स विभिन्न कड़े चरणों से गुजरते हुए ‘मिस उत्तराखंड 2026’ के प्रतिष्ठित ताज के लिए मुकाबला करेंगी। अब ग्रैंड फिनाले से पहले इन सभी फाइनलिस्ट्स के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
• पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं ग्रूमिंग
• रैंप वॉक और बॉडी लैंग्वेज ट्रेनिंग
• कम्युनिकेशन स्किल्स डेवलपमेंट
• विभिन्न सब-टाइटल राउंड्स